Breaking News

बलिया बलिदान दिवस के 80 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पत्रकारों ने निकाली तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, सभी सेनानियों की प्रतिमाओ पर किया माल्यार्पण




बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह के नेतृत्व मे पत्रकारों ने एक तिरंगा मोटर साइकिल यात्रा निकाल कर जनपद के सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा बलिया की आजादी की 80 वी वर्षगांठ और 81वे बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी।

यह जुलुस कलेक्ट्रेट से निकल कर टीडी कालेज चौराहे पर स्थित सेनानी राम दहीन ओझा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गयी। इसके बाद कुंवर सिंह चौराहे पर पहुंच कर अमर शहीद वीरवर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। यहां से यह जुलुस मिड्ढी चौराहा होते हुए एससी कालेज चौराहा पर पहुंच कर सेनानी तारकेश्वर पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण भारत माता की जय, का गगनभेदी नारा लगाया।















एससी कालेज से यह यात्रा कदम चौराहा पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडेय की मूर्ति पर पहुंच कर मंगल पांडेय अमर रहे अमर रहे, के गगनभेदी नारों के बीच माल्यार्पण कर स्व मंगल पांडेय के श्री चरणों मे नमन किया। यहां से यह जुलुस शास्त्री चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री व सेनानी स्व लाल बहादुर शास्त्री को नमन वंदन किया। यहां से जापलिनगंज नया चौक पहुंच कर चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

यह यात्रा यहां से शहीद चौक पहुंच कर बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महात्मा गाँधी अमर रहे का जय घोष किया। इसके बाद ओकडेनगंज चौराहे पर सेनानी उमाशंकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। यहां से यह यात्रा चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंच कर शेरे बलिया चित्तू पांडेय के चरणों मे माल्यार्पण कर नमन किया।


चित्तू पांडेय चौराहे से यह यात्रा ओवर ब्रिज के रास्ते वापस कलेक्ट्रेट पहुंच कर सुभाष चंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया।








बता दे कि आज 18 अगस्त को सुभाष चंद बोस की जयंती भी है। इस तिरंगा यात्रा मे प्रमुख रूप से आसिफ जैदी, राणा प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष ,  रवि प्रकाश तहसील सदर अध्यक्ष , एजाज अहमद तहसील अध्यक्ष बांसडीह ,तहसील अध्यक्ष रसड़ा मतलूब अहमद, महामंत्री संजय शर्मा ,अखिलेश सैनी, विनोद सोनी, श्रीमन नारायण उपाध्याय, शिवानंद जायसवाल बागले, सुरेश चंद, विनोद शर्मा, गोपाल जी गुप्ता, लल्लन जी बागी, ओम प्रकाश वर्मा, देव नारायण प्रजापति, चुन्नू,शशि कुमार,बीपी यादव खरी बात,कंचन सिंह, रत्नेश सिंह, नवल जी, विवेक जायसवाल, प्रभात पांडेय,अभिषेक मिश्र, दिनेश गुप्ता, नीरज सिंह, राजू गुप्ता, चंदन, विक्की, विवेक पटेल, जयराम तिवारी मनियर, संजय सिंह,एस उपाध्याय, सुनील सेन आदि प्रमुख रहे।

बयान मधुसूदन सिंह