Breaking News

सौतेली मां की क्रूरता ,सौतेली बेटी के ऊपर गर्म चाय फेक कर जलाया,4 दिन तक वैसे ही घर मे रखी नजरबंद



अभियेश मिश्र

  बिल्थरारोड बलिया ।।  नगर के वार्ड नं 7 के धोबी मोहल्ला में एक सौतेली मां ने बालिका पर खौलता गर्म चाय फेंक दिया। जिससे बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद सौतेली मां ने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में नजरबंद रखा। यह घटना बीते बुधवार की है। शनिवार को बाप और सौतेली मां जब घर से कहीं बाहर चले गए तो पीड़ित बालिका घर से बाहर निकल कर आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित बालिका के चाचा द्वारा मऊ ले जाकर उसका इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम डायल 112 और उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया।





 बताया जाता है कि धोबी मोहल्ला में कन्हैया धोबी ने पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से 12 वर्षीय आंचल है। जिसे उसकी सौतेली मां हमेशा प्रताड़ित करती थी।बीते बुधवार को उसने आंचल के ऊपर गरम खौलता हुआ चाय फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना जानकारी के बाद मोहल्ले वासी आक्रोशित हो उठे। इसके बाद सौतेली मां और बाप घर छोड़कर कहीं फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।