Breaking News

जनकल्याण के लिए बाबा धाम को निकले चिकित्सक व पत्रकार, बाबा से लगाएंगे बारिश के लिये अर्ज



बलिया।। सावन का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का सबसे उत्तम महीना होता है। इस महीने मे क्या आम क्या खास सभी लोग अपने अपने तरीके से भगवान शिव को मनाने के लिए पूजा करते है। कोई पैदल यात्रा करके कांवर लेकर जलाभिषेक करता है तो कोई रुद्राभिषेक कराता है।


बलिया से शुक्रवार को डॉ अरविन्द कुमार सिंह और पत्रकार मधुसूदन सिंह अपने साथियो के साथ रेल मार्ग से देवघर बाबा धाम के लिए निकले। मीडिया से बातचीत मे डॉ सिंह ने कहा कि बाबा धाम जाने का मकसद भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग का दर्शन लाभ का सौभाग्य प्राप्त करना है। साथ ही स्वयं के हित लाभ और परिजनों, दोस्त मित्रो की तरक्की के लिये बाबा से आशीष मांगने का काम करूँगा।





वही पत्रकार मधुसूदन सिंह ने कहा कि मेरी यात्रा का लक्ष्य जनकल्याण के लिए भोलेनाथ को प्रसन्न करना है। कहा कि पिछले दो साल कोरोना महामारी के चलते हमारे देश और विश्व पर भारी गुजरा है। वही इस समय वारिश न होने से जनपद के किसानों मे हाहाकार मचा हुए है। किसान ही हम लोगो के लिए अन्न उगाते है। अगर किसान परेशान होगा तो सभी लोग परेशान हो जायेंगे। किसानों की उन्नति के लिए मै भोलेनाथ से विनती करूंगा।