Breaking News

महिला के हाथ बांधकर चौथी मंजिल से फेंका, मौके पर हुई मौत




आगरा।आगरा में शनिवार को ओम श्री अपार्टमेंट में एक महिला की चौथी मंजिल से फेंक हत्या कर दी गई। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई। आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।













दरसल घटना थाना ताजगंज इलाके के ओम श्री अपार्टमेंट की है। फ्लैट नंबर 406 में रितिका एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। जानकारी के मुताबिक आज कुछ युवक और महिला उनके फ्लैट में पहुंचे। उसके बाद महिला रितिका को ऊपर से फेंक दिया। महिला की मौत हो गई। महिला के हाथ बंधे थे।






मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक और फ्लैट पर आई दो महिला और एक पुरुष यानी 4 को हिरासत में लिया है। डिप्टी एसपी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी। उसके बाद ही इस घटना से पर्दा उठ सकेगा आप को बता दे रितिका सिंह फ़ूड ब्लागर थी। 


वाइट -- डिप्टी एसपी अर्चना सिंह आगरा