Breaking News

भतीजी से प्रेम विवाह करने वाले को चाचा ने सरेआम किया किडनैप,बांसडीह रोड पुलिस ने कुछ ही घण्टों में अपहृत को किया बरामद,अपहरणकर्ताओं को भी किया गिरफ्तार




बलिया ।। अपनी भतीजी से घर से भाग कर शादी करने व दिल्ली में रहने वाले युवक से चाचा इतना नाराज था कि युवक का थाने जाकर बयान दर्ज कराने से पहले ही सरेराह गाड़ी से खींच कर अपहरण कर लिया । अपहृत के भाई की तहरीर पर बांसडीह रोड थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की टीम ने पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और सीओ बांसडीह के नेतृत्व में घटना के कुछ ही घण्टों में न सिर्फ अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि 2 अपहरण कर्त्ताओं को भी दबोचने में कामयाब हुई ।





 सनसनीखेज घटना को कारित कर  नन्दलाल पुत्र चन्द्रमा राम का अपहरण करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत मु0अ0स0 97/2022 धारा 147/148/232/504/506/342/365 भादवि थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया से सम्बन्धित अपहृत नन्दलाल पुत्र चन्द्रमा राम निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराते हुए अपहरण करने वाले दो अभियुक्तगण 1.ददन पासवान पुत्र ददन पासवान पुत्र स्व0 रमाशंकर पासवान निवासी ग्राम सुहबल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया 2. अरविन्द कुमार पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी ग्राम रघुनाथपुर बेला थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को ग्राम रघुनाथपुर बेला से गिरफ्तार किया गया है ।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बाँसडीह रोड़ मय फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहरण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्त से पीड़ित नन्दलाल को सकुशल समय रहते छुड़ा लिया , नही तो पीड़ित के साथ कोई अप्रिय घटना अभियुक्तगण द्वारा कारित कर दी जाती । क्योकि गिरफ्तार अपहरणकर्ता अभियुक्त ददन पासवान की भतीजी से पीड़ित नन्दलाल उनके मर्जी के बिना विवाह करके दिल्ली में रह रहा था । आज दोनो अपना बयान दर्ज कराने के लिए थाना बांसडीह रोड़ जनपद बलिया आ रहे थे, इसी बीच रास्ते से ही ग्राम बघौता क्षेत्र से ही अभियुक्तगण अपराधिक मंशा से पीड़ित नन्दलाल को गाड़ी से खीचकर लेकर ग्राम रघुनाथपुर में अभियुक्त/अपहरणकर्ता अरविन्द कुमार पासवान के घर बन्धक बनाकर रखे थे ।

 पुलिस की  तत्परता के कारण अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ पीड़ित को समय रहते उनके चंगुल से छुड़ा लिया गया जिसके लिए पीड़ित के परिवारीजन पुलिस के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर करते हुए देखा गया । मुकदमें में अन्य अभियुक्तगण फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु दविश दी जा रही है । उपरोक्त दोनो  गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है ।     


         पंजीकृत मुकदमा 

1. 1.मु0अ0स0 97/2022 धारा 147/148/323/504/506/342/365 भादवि थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

        बरामदगी

1. अपहृत नन्दलाल पुत्र चन्द्रमा राम निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया (सकुशल बरामद)

          गिरफ्तार अभियुक्त

1. ददन पासवान पुत्र ददन पासवान पुत्र स्व0 रमाशंकर पासवान निवासी ग्राम सुहबल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया 

2. अरविन्द कुमार पुत्र जनार्दन प्रसाद निवासी ग्राम रघुनाथपुर बेला थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

         फरार अभियुक्तगण

1. मुन्ना पासवान पुत्र स्व0 कबीली पासवान निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

1. महावीर पासवान पुत्र करिमन पासवान निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

2. सोनू पासवान पुत्र शिव जी पासवान  निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

3. राम बाबू पासवान पुत्र निगामा पासवान निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

4. पंकज पासवान पुत्र गामा पासवान निवासी ग्राम सुहवल थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया

        गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष  राज कुमार सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया

2. उ0नि0  मुन्ना राम थाना बांसडीह रोड बलिया

3. उ0नि0  रमेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बांसडीह रोड बलिया

4. का0 बृजेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

5. का0 राजेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

6. का0 दिनेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

7. का0 रमेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

8. का0 विक्रम सिंह यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

9. का0 वेद प्रकाश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया

10. चालक का0 मनिचन्द्र यादव थाना बांसडीह रोड बलिया