Breaking News

यूक्रेन में फंसी बरसाना की बिटिया,तो यूक्रेन से उजवेकिस्तान पहुंची इटावा की मेडिकल छात्रा




ए कुमार

 बरसाना मथुरा।। रूस ने यूक्रेन पर आज तड़के हमला कर दिया है। इससे वहां अलग-अलग शहरों की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र जगह-जगह फंस गए हैं। इनमें डर का माहौल है। इनमें से कई छात्र अपने हॉस्टल और घरों के अंदर दुबके हुए हैं। 

 रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद छात्रों के परिवार और पूरी दुनिया इस जंग को लेकर चिंतित हैं। वहीं बरसाना की लाडली  यूक्रेन में फंसी हुई है। जिसने मदद के लिए भारतीय दूतावास से संर्पक भी साधा है। वहीं बेटी की सुरक्षा को लेकर उसके परिजनों को भी चिंता सता रही है। उन्होंने मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है।






आपको बता दें कि कई दिनों से यूक्रेन व रुस के बीच तनाव चल रहा था। जिसके चलते गुरुवार की सुबह रुस ने यूक्रेन पर मिसाइल से हमला कर दिया। रूस ने अपने जंगी जहाज़ों से यूक्रेन पर मिसाइलों से अटैक कर दिया। हमले के चलते पूरे देश मे अफरा तफरी मच गयी। वहीं यूक्रेन के इवानो शहर में बरसाना के रहने वाले जगदीश गोयल की बेटी राधिका गोयल भी फंसी हुई है। राधिका गोयल चार साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए इवानो गई थी। जहां उसने इवानो शहर के यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।

राधिका ने बताया कि वो एक हॉस्टल में रह रही है। इवानो शहर में भारत के करीब 2500 छात्र छात्रा रह रहे है। वहीं उसने भारतीय दूतावास से भी सम्पर्क किया। जिन्होंने मदद का आश्वासन दिया था। फिलहाल वो सेफ है। वैसे इवानो शहर में रुसी सेना घुस चुकी है। एयरपोर्ट भी तबाह हो चुका है। राधिका गोयल के पिता जगदीश गोयल ने बताया कि वो बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। 4 मार्च को बेटी की फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले यह हमला हो गया। मोदी सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द सभी बच्चों को भारत वापस लाये।




यूक्रेन से उजवेकिस्तान पहुंची इटावा की मेडिकल छात्रा



इटावा : शहर के बाबा भीमराव अंबेडकर कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कार्य करने वाले पीटीआई सतेंद्र यादव व उनकी पत्नी अनीता यादव की पुत्री तेजस्विता यादव यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से चंद घंटे पहले ही फ्लाइट से उजवेकिस्तान पहुंच गई। वह वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। तेजस्विता की मां अनीता यादव ने बताया कि तेजस्विता यूक्रेन के विन्नित्सिया नेशनल पिरोगोव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की छात्रा है। वह वर्ष 2019 में पढ़ाई के लिए वहां पर गई थी। वहां के समयानुसार बुधवार की रात्रि को 10 बजे वह कीव से फ्लाइट से उजवेकिस्तान पहुंची है।