Breaking News

बाइक बोलेरो की हुई टक्कर,2 युवक की मौत




बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। निमंत्रण से घर जाते वक्त बाइक सवार दो युवकों की भीमपुरा रतनपुरा मार्ग पर कस्बे के सामने बोलेरो से टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिसके बाद घर आने के बाद सुबह  उसकी भी मौत हो गयी।



  जानकारी अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकंदरापुर गांव के दो युवक जगतपाल यादव 17 पुत्र शशिकांत यादव व अंशु यादव 23 पुत्र सुरेंद्र यादव बुधवार की शाम को किसी निमंत्रण में रामापट्टी तासपुर गए थे। वहां से देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। अभी वह भीमपुरा कस्बे के पास ही पहुँचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो दोनों हवा में उछल कर दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुँचे पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जगतपाल को मृत घोषित कर दिया। 

अंशु की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे आजमगढ़ स्थित किसी डॉक्टर के यहां ले गए लेकिन उसने भर्ती लेने से इनकार कर दिया। वहां से उसको घर ले आये और सुबह लखनऊ ले जाने की व्यवस्था में जुटे थे उसी बीच उसकी भी सांसे थम गयी। एक ही गांव में दो परिवारों के दिये एक साथ बुझ जाने से पुरे गांव में सियापा पसरा है।