Breaking News

रौशन सिंह बलिया नगर विधानसभा चुनाव के लिये बने कांग्रेस के कोआर्डिनेटर

 


लखनऊ/बलिया।।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी  के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव  दिनेश सिंह द्वारा रौशन सिंह चंदन को बलिया नगर विधानसभा चुनाव के लिये कोआर्डिनेटर नियुक्त करते हुए बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।




श्री चंदन के 25 वर्षों के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंप कर संगठन महासचिव  दिनेश सिंह ने कहा कि इस सीट को प्रत्याशी व जनता के साथ मिलकर जिताने का कार्य रौशन बखूबी कर सकते हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।