Breaking News

पहले दो चरण के चुनाव में सपा गठबंधन की आंधी,जनता सौंपेगी अखिलेश को सत्ता की चाभी



संतोष द्विवेदी

नगरा बलिया ।। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधान सभा के दोनों चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टी 75 प्रतिशत सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं और जनपद बलिया में भी सपा व भासपा गठबन्धन बढ़त बनाए है। गरीबों का वोट गठबंधन के पक्ष में होता जा रहा है। ये कहना कठिन है कि कहां पर वोट का ध्रुवीकरण नहीं हो रहा है। दलित वोट भी सपा के पक्ष में रातो दिन लामबंद हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में सत्ता पार्टी के जनप्रतिनिधि हताश है और उनके समर्थक तथा देश प्रदेश का नेतृत्व भी सदमे में हैं। बुलडोजर व डोजर चलाने वालो की जुबान बदल चुकी है, अब वो माईनारिटी और अल्पसंख्यक की भाषा बोल रहे है।




                 पूर्व विधायक गुरुवार को सायंकाल प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बलिया जनपद पुनः कीर्तिमान बनाएगा और सातो सीटों पर सपा गठबन्धन जीत हासिल करेगा। इस परिस्थिति में किसानों, नवजवानों एवं कारोबारियों की भूमिका बड़ी हो जाती है। कहे कि पांच वर्ष से प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। केवल अप्रिय भाषा बोलकर लोकतंत्र को नफरत में धकेला।जो सत्ता में होता है उसकी वाणी बहुत प्रिय होनी चाहिए, क्योंकि सारी जनता उसकी होती हैं और सबके जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उसकी होती है। 




कहे कि सपा ने घोषणा की है कि जैसे नहर की सिंचाई मुफ्त थी, वैसे ही यदि जनता मुझे सत्ता सौंपती है तो ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए बिजली भी मुफ्त देंगे। किसानों के अलावा घरेलू एवं कारोबारियों को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। जितने भी शिक्षामित्र है, प्रथम कैबिनेट के बैठक में उन्हें अध्यापक बना दिया जाएगा। पूर्व विधायक कहे कि सपा सरकार बनने पर 21,22 लाख रोजगार आईटी सेक्टर में तथा दस लाख रिक्त पद भरने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री ने की है। भाजपा के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। 



भाजपा सरकार मनरेगा मजदूरों की संख्या को भी रोजगार में जोड़ते हुए रोजगार देने की बात कहती हैं, जो अपने आप में हास्यास्पद है। प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहे कि सरकार बता नहीं पाई कि आजतक किस विभाग में कितनी नौकरी दी है। दुनिया में सबसे अधिक 23 फीसद बेरोजगारी भारत में है, उसने भी यूपी बिहार में सर्वाधिक है। सरकार बुलडोजर लेकर घूमती रही, बुनियादी सवालों पर ढ़क्कन लगाती रही। उसे लगता था जनता समझ नहीं पाएगी। 




कहे कि सरकार की अंतिम गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार बलिया जनपद नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। बलिया का जो विकास अखिलेश यादव कर गए हैं, वो वहीं पर ठहरा हुआ है। सपा सुप्रीमो ने चन्द्रशेखर जी के नाम पर विश्वविद्यालय, जनेश्वर मिश्र के नाम पर एशिया का सबसे बड़ा पुल, घाघरा नदी पर दो पुल उन्हीं के दिए धन से निर्माणाधीन है। डॉयल 100 व 108 अखिलेश की देन हैं। कहे कि पूरा प्रदेश तय कर चुका है कि सपा को सत्ता सौंपना है।