Breaking News

थाना प्रभारी हंडिया ने महिलाओ को किया जागरूक,बताया मुसीबत के समय कैसे ले पुलिस की सहायता

 



हंडिया प्रयागराज।। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा चलाये गये पहल कार्यक्रम के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना हंडिया ज्ञानेश्वर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना हंडिया महिला बीट आरक्षी  द्वारा ग्राम पिपरी में महिलाओं व बच्चों के साथ बुधवार को  गोष्ठी करके महिला मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्प लाइन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। 

गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं के मान, सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के साथ ही उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए  प्रभारी निरीक्षक हण्डिया ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि महिलाएं विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। 




श्री मिश्र ने कहा कि सरकार महिलाओं और लोगो की सुविधा के लिए अनेक विकास योजनाओं 1090,  1076, 108, 102 , 112 के साथ ही मिशन शक्ति के माध्यम से संरक्षण और सुरक्षा प्रदान कर रही है। महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। 

इस मौके पर महिला बीट आरक्षी कांस्टेबल लक्ष्मी जायसवाल, का0 पूनम यादव आदि सहित भारी संख्या में गांव की महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।