Breaking News

गंगा में खड़े होकर,गंगा जल हाथ मे लेकर प्रबुद्धजनों ने अखिलेश यादव को सीएम बनाने का लिया संकल्प,सीडीएस विपिन रावत सहित सभी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 



बलिया।समाजवादी प्रबुद्ध सभा के तत्वाधान में आज जनपद के श्रीराम पुर गंगा घाट पर विधिविधान एवं वैदिक मन्त्रो के बीच पूजा अर्चना कर गंगाजल हाथ मे लेकर आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनवाने का संकल्प प्रबुद्ध समाजवादियों द्वारा लिया गया। धुमधाम से आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद के समाजवादी लोगो ने हिस्सा लिया। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी ने विप्र समाज का स्वागत किया और यजमान की भूमिका निभाया।




      इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि आज हम जिस स्थान पर एकत्र हुए है उसी स्थान से समाजवादी सरकार का काम बोल रहा है जनेश्वर मिश्र सेतु पिछले 4 वर्ष से बन कर तैयार है लेकिन विकास विरोधी वर्तमान सत्ताधारी लोग इसका सम्पर्क मार्ग 4 वर्षो में नही बनवा पाए। बलिया में एन. एच 31 की  हालत पर सत्ता में बैठे लोगों को शर्म आनी चाहिए। किसानों को गाड़ी के नीचे रौंदने वाले, जुमले वाली सरकार के दिन अब लद गए है। आज प्रबुद्ध लोगो द्वारा जो संकल्प लिया गया है उसका संदेश सर्व समाज मे जाएगा।

      पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि बलिया के नाम के अनुरूप किसी ने अगर विकास किया तो वह समाजवादी ही है, इस लिए बलिया के लोगो की भी जिम्मेदारी है कि 2022 में समाजवादियों की सरकार बनाने में सहयोग करे।

    इस अवसर पर सुशील पाण्डेय"कान्हजी"मृत्युंजय तिवारी बबलू,एस. एस. तिवारी,शशिकान्त चतुर्वेदी,संजय मिश्रा,कामेश्वर सिंह,अनिल राय,झब्बू मिश्र,,अवधेश त्रिपाठी,झब्बू मिश्र,रामेश्वर पाण्डेय,शशांक शेखर तिवारी,अनुराग मिश्र,आज़ाद पाण्डेय भोला,रवि मिश्र,चंदन ओझा,प्रियांशु तिवारी ,हरिशंकर तिवारी,मंटु दुबे,चिराग उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।









   कार्यक्रम का सफल संचालन लोहिया वाहिनी जे जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया। प्रबुद्ध सभा के जिला महा सचिव पंकज मिश्र ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत मे जनरल बिपिन रावत सहित अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट मौन रख कर दी गयी ।