Breaking News

अमृत महोत्सव के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा



नीलेश दीपू

बिल्थरारोड (बलिया) ।। स्वतंत्रता के 75 वां वर्ष पूर्ण होने पर उसके उपलक्ष में नगर के रेलवे चौराहा से शुक्रवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत झांकी निकाली गई,जिसमें विशाल तिरंगा यात्रा शामिल रहा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रेलवे चौराहा से होकर मुख्य बाजार होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा,चौकिया मोड़ पर जाकर संपन्न हुआ। 






तिरंगा यात्रा में घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई की झांकी और तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गुंजायमान किए गए। अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अनुपम झांकी सजाई थी । इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, आलोक गिरी, लाल बहादुर भारती, शेषनाथ आचार्य, अमित सिंह, प्रधानाचार्य नागेश जी,आदित्य नारायण, सुनील साहनी, राम मनोहर गांधी, संजय बरनवाल, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।