Breaking News

मंगल यादव का फरार अंतिम हत्यारा भी हुआ गिरफ्तार



बलिया ।। थाना नरही,  पुलिस द्वारा दिनांक 10.11.2021 को ग्राम नारायणपुर में हुई मंगल यादव की हत्या से सम्बन्धित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।

        बता दे कि इस हत्याकांड में पहले ही 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और इस कांड का एक आरोपी फरार हो गया था । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक  राजकरन नय्यर ने अपने मातहतों को सख्त आदेश दिया था ।






पुलिस अधीक्षक  के आदेश के अनुपालन में अपराध नियन्त्रण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी सदर, बलिया के कुशल पर्यवेक्षेण में प्रभारी निरीक्षक  प्रवीण कुमार सिंह की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 207/21 धारा 302,201 IPC से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनोद राजभर पुत्र रामाशीष राजभर निवासी ग्राम नारायनपुर थाना नरही जनपद बलिया को थाना नरही पुलिस द्वारा भरौली गोलम्बर के पास से  14.11.2021 को समय करीब 09.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया । 

 


गिरफ्तारी करने वाली टीम

1.      प्र0नि0  प्रवीण कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया

2.      का0 माधवेश राय थाना नरही जनपद बलिया 

3.      का0 प्रिन्स सिंह थाना नरही जनपद बलिया

4.      का0 श्रीकान्त सोनी थाना नरही जनपद बलिया

5.      म0का0 राधा बिन्द थाना नरही जनपद बलिया