Breaking News

बलिया से अटेवा की पेंशन शंखनाद रैली के लिये लखनऊ के लिये रवाना हुई कई टोलियां



बलिया ।। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष "विजय कुमार बन्धु  द्वारा आहुत "पेंशन शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए मंगल पांडेय की क्रांतिकारी धरती बागी बलिया से उत्साही युवा साथियो ने शुक्रवार को ही जनपद बलिया के विभिन्न स्थानों से लखनऊ के लिये कूच किया।

बता दे कि 'पेंशन शंखनाद रैली' के लिए बलिया में जुनून सर पर चढ़कर बोल रहा है। पेंशन आंदोलन के प्रणेता व पेंशन पुरुष बन्धुजी के हाथों को मजबूत करने व NPS/निजीकरण भारत छोड़ो आंदोलन को धार देते हुए, पेंशन शंखनाद रैली, 21 नवम्बर लखनऊ चलो अभियान का आगाज करते हुए सीयर ब्लॉक अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा,अमरजीत यादव, बृजेन्द्र पाल यादव, अरबिन्द कुमार मौर्य, कल्पनाथ, हरिनाथ, तेजबहादुर यादव जयनाथ प्रसाद, नौशाद, अरुण जायसवाल, नवानगर से क्रांतिकारी साथी अभिषेक राय और पंदह से अंकित मिश्रा आदि साथी बेल्थरा स्टेशन से लखनऊ के लिए निकल पड़े हैं। इन युवाओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य- विनय राय व  राजीव गुप्ता-संरक्षक ब्लॉक पंदह, द्वारा सिकन्दरपुर में माल्यार्पण कर बिदा किया गया।






इसी क्रम में बलिया जिला मुख्यालय से अन्य जाबाज क्रांतिकारी साथी 21 नव. की 'पेंशन शंखनाद रैली' में प्रतिभाग हेतु उत्सर्ग व लखनऊ छपरा ट्रेन द्वारा एक दिन पूर्व ही बलिया स्टेशन प्रस्थान किए।

     बलिया स्टेशन से आज जाने वालों में फार्मासिस्ट विभाग के जिला अध्यक्ष मलय पाण्डेय जिलामंत्री अशोक सिंह;  हनुमान गंज से अरविंद पाठक(पुरानी पेंशन पाने वाले साथी), शशिभान सिंह, राम प्रकाश सिंह ARP हनुमान गंज;  नवानगर से प्रदीप श्रीवास्तव, श्रीभगवान पाल, सुनील कुमार सरगम, राम दुलारे यादव, विपिन गुप्ता और गड़वार से संतोष कुमार जी आदि और माध्यमिक के नवनियुक्त शिक्षक साथी डॉ शुभ्रांशु शेखर सिंह आदि को अटेवा बलिया जिला कार्यकरिणी के पदाधिकारियों  द्वारा माल्यार्पण कर ससम्मान, हर्ष व जोश के साथ विदा किया गया।