Breaking News

समाजवादी पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव के विजय यात्रा रथ के पांचवे चरण की बुधवार को बांदा से होगी शुरुआत, तीन दिनों तक बुंदेलखंड में रहेंगे अखिलेश यादव





कार्यक्रम को सफल बनाने को जी जान से जुटे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 

 ए कुमार                                      

बांदाः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को जनपद मुख्यालय में विजय रथ यात्रा के पांचवे चरण की शुरूआत करेंगे। सुबह दस बजे वह लखनउ से आकर शहर के जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र. देंगे। वहीं दूसरी ओर पार्टी के मुखिया की आगवानी को लेकर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के गुजरने वाली राहों को होर्डिंग्स व बैनरों से पाट दिया है। 






बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद मुख्यालय में होंगे। यहां पर वह सपा की विजय रथ यात्रा के पांचवे चरण की शुरूआत करेंगे। सपा की विजय रथ यात्रा पांचवे चरण में पूरे बुंदेलखंड का दौरा करेगी।