Breaking News

नगरा में हुआ पीएम मोदी द्वारा किये गये आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा व समाधि स्थल के लोकार्पण का सीधा प्रसारण,विधायक ने किया रुद्राभिषेक








संतोष द्विवेदी

नगरा, बलिया ।।शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा व समाधिस्थल के लोकार्पण किए जाने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्राचीन दुर्गा मंदिर के समीप स्थित शिवालय पर किया गया। लाइव प्रसारण को देखने सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, नगरवासियों की भीड उमड़ पड़ी।  कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत ने किया था।

 शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिवालय में देवाधिदेव भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। वाराणसी के वैदिक विद्वान पं पियूष कुमार द्विवेदी, पं संतोष कुमार द्विवेदी ने विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कराया गया। रुद्राभिषेक में विधायक धनंजय कन्नौजिया, ईओ रामबदन यादव, बीडीओ विनय कुमार वर्मा, अरविंद नारायण सिंह, डा. डीएन प्रसाद की सहभागिता रही। इस दौरान शिव मंत्रों के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।






 केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लाइव प्रसारण पर यहां भी हर हर महादेव का जयघोष हुआ। शिवालय को फूलों से सजाया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिमा अनावरण करते ही उपस्थित लोग भगवान शिव के जयकारे लगाने लगे। बता दे कि शासन के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को पत्र भेंज कर कहा था कि प्रत्येक जिले के चार प्रमुख शिवालयों में लाइव स्ट्रीमिंग स्क्रीन लगाया जाए। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेगें कि निर्धारित स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हो। साथ ही प्रभुत्व नागरिक व संतगण सम्मानित हों, रुद्राभिषेक के कार्यक्रम भी आयोजित हों। 

इस मौके पर शशि चौरसिया, सूर्यप्रकाश सिंह, डीएन प्रजापति, संजय चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह पप्पू,  विक्की सिंह, फतेह बहादुर सिंह, राजीव सिंह चंदेल, प्रेमप्रकाश यादव बहुगुणा आदि मौजूद रहे।अंत में लोक कलाकार जयप्रकाश ने लोकगीत प्रस्तुत किया।