Breaking News

भाजयुमो के मंडल अध्यक्षो का हुआ चयन,इनको मिली जिम्मेदारी






नीलेश दीपू

बेल्थरारोड बलिया ।। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।



 जिलाध्यक्ष द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बेल्थरारोड के अभिजीत सिंह रमन, सीयर के सुशील कन्नौजिया, नगरा के संजय चतुर्वेदी, भीमपुरा के विश्वजीत सिंह विशु और मालीपुर के नीतीश सिंह शिबू को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

इन के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि मनोनीत मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।