Breaking News

दिनेश गुप्ता को मिली अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के यूपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी,बधाइयों का लगा तांता

 




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )।। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को हुए अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिल्थरारोड  के नप चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को अभामवैस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुना गया है।अभामवैस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए यूपी में संगठन की कमान श्री गुप्ता को  सौंपी।

इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश  अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। साथ ही इस दायित्व को सौपने वाले सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री दिनेश कुमार गुप्त के अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने पर नगर के आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, माखन जी, वशिष्ठ गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता, पुनीत गुप्ता , कमलेश मद्धेशिया समेत अनेक लोगों ने बधाई दी। सोशल मीडिया पर बधाई  देने का तांता लग गया है।