Breaking News

अश्वनी सिंह लिटिल बने भाजयुमो बलिया के जिलाध्यक्ष, समर्थको में फैली खुशी की लहर

 


बलिया।।भारतीय जनता युवा मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अश्वनी सिंह “लिटिल” को बलिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत  किया है। श्री लिटिल  मूल रूप से बांसडीह विधानसभा के बांसडीह कचहरी के निवासी हैं । श्री लिटिल के भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही समर्थको में खुशी की लहर दौड़ गयी है ।

बता दे कि श्री लिटिल आजादी की लड़ाई में शामिल सप्तर्षि ठाकुर निरंजन सिंह के प्रपौत्र एवं ठाकुर रणजीत सिंह के यह पौत्र है।इनकी राजनीतिक शुरुआत छात्र संघ से हुई । वर्षों से बंद छात्र-संघ का प्रतिबंध हटने के बाद जब पहला चुनाव 2012 में हुआ ,तब से छात्र  राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यो मे लगे तो लगे ही रह गए।

 युवाओं में लोकप्रिय  लिटिल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहकर  बेहतरीन कार्य किये और नौजवानों को भाजपा से जोड़ने का काम किया । वर्ष 2014,  2017 एवं 2019 के लोकसभा एव विधानसभा के चुनावों में युवाओं को जोड़ने में इनकी अहम् भूमिका रही । यही नही पुरबिया नामक एक सामाजिक संस्था के माध्यम से लगातार भोजपुरिया समाज और संस्कृति के उत्थान के लिये कार्य कर रहे है ।

बलिया से लेकर बांसडीह तक अश्वनी सिंह लिटिल  के हजारों लोग प्रशंसक हैं। इनकी पूरी एक टीम है, जो की लगातार सामाजिक कार्यों में लगी रहती है । अश्वनी सिंह के जिला-अध्यक्ष बनाये जाने की खबर जैसे ही बलिया पहुंची युवाओं में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

2022 में उत्तर-प्रदेश में चुनाव हैं । ऐसे में नव-निर्वाचित अध्यक्ष के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है, देखते हैं इसका निर्वहन अश्वनी सिंह लिटिल कैसे करते हैं ।