Breaking News

क्षत्रिय भारत महासभा की परिचायक बैठक सम्पन्न

 





बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।। क्षत्रिय भारत महासभा की परिचायक बैठक भीमपुरानं 1के नन्दिनी मैरेज हाल में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोगों ने हमें सिर्फ छलने का काम किया है।  यही नहीं एससी एसटी एक्ट लगाकर हमारे समाज को अपमानित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सारी रियासतें चली गयी। जाति आधारित आरक्षण देश और समाज के लिए अभिशाप है। हमें सिर्फ हाशिये पर रखा जा रहा है। इनके मनसूबों को  कामयाब नहीं होने देंगे। संगठन को मजबूत बनाकर हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

 मुख्य रुप से कंचन सिंह, अनिल सिंह प्रधान चौरा उपस्थित रहे,संजय सिंह,धीरज सिंह , अमरजीत सिंह ,धर्मदेव सिंह, जंक्शन सिंह ,लंकेश सिंह, रबिंद्र सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, चुनमुन सिंह, ब्रजेश सिंह, दुर्गा सिंह, चुन्नू सिंह, देवेन्द्र सिंह, मोनू सिंह, गुड्डू सिंह, राणा सिंह, राजेश सिंह सोनू सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजन व संचालनकर्ता अभिनव सिंह राजू ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया।