Breaking News

खरौनी शक्ति केंद्र पहुंचे सत्यापन करने अरुण सिंह बंटू, बूथ अध्यक्षो को दिये आवश्यक निर्देश

 




 बाँसडीह बलिया ।। भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे बूथ विजय अभियान के अंतर्गत भाजपा बाँसडीह मण्डल में सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ सत्यापन का कार्य चल रहा है ।जिसमे संगठन के बड़े नेता तथा पदाधिकारी लगाये गये है । जिसके क्रम में  शनिवार को खरौनी शक्ति केंद्र पर बूथ सत्यापन अधिकारी तथा भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू द्वारा बूथ सत्यापन का कार्य किया गया । साथ ही बूथ अध्यक्षो के घरों पर संगठन द्वारा भेजे गये, मेरा घर भाजपा का घर से सम्बंधित स्टिकर भाजपा नेताओं द्वारा लगाया गया । इसके साथ ही बूथ अध्यक्षो तथा उनके समिति के सदस्यों से सवांद करने के साथ ही संगठन के कार्यक्रमो से अवगत कराया गया।

 जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि भारत के जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र में और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में  प्रदेश की ,भाजपा की सरकारें बनी है ,समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकार अपने काम के भरोसे और मजबूत बूथ के सहारे ही आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में एक बार पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी। 

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा,शक्ति केंद्र संयोजक अनिल वर्मा,जवाहर सिंह, देवनाथ वर्मा,आशुतोष सिंह,विद्याचरण शुक्ला,दीपक सिंह, विशाल तिवारी,उमाशंकर चौरसिया सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन भाजपा मण्डल महामंत्री नवीन सिंह ने किया।