Breaking News

ट्रेक्टर पलटने से दबा किसान, हुई मौत,मां पत्नी की चीत्कार से गांव गमगीन

 





बैरिया, बलिया। सोनबरसा पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर लौट रहे ट्रैक्टर चालक किसान की  ट्रैक्टर के असंतुलित होकर गहरे गड्ढे में पलट जाने से दबाकर मरने की खबर है । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। 


बता दे कि दोकटी निवासी विमलेश सिंह (42) अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के लिए शुक्रवार की शाम सोनबरसा स्थित पेट्रोल पंप गए थे। डीजल डलवाने के बाद वापस घर जा रहे थे, तभी सोनबरसा पदुमन ब्रह्म बाबा स्थान के पास ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क से पश्चिम गहरे गड्ढे में पलट गयी। इससे ट्रैक्टर चला रहे विमलेश सिंह दब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

मृतक की वृद्ध मां 80 वर्षीय बच्चा देवी का रोते रोते बुरा हाल था। पत्नी अनिता देवी की चीत्कार से हर कोई अपने आंसू रोक नही पा रहा था। मृतक के तीन पुत्र 18 वर्षीय सूरज सिंह, 16 वर्षीय धीरज सिंह व 14 वर्षीय गोपाल सिंह है। पड़ोस की महिलाएं सबको ढाढस बंधा रही थी, लेकिन मां व पत्नी के करुण क्रंदन से हर कोइ बेबस हो जा रहे थे।