Breaking News

सर्वसम्मति से प्रधान संघ अध्यक्ष चुने गये रामभवन यादव,देवेन्द्र यादव को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया )।। विकास खण्ड सीयर के  डवाकरा हाल में रविवार को प्रधान संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से मुबारकपुर के ग्राम प्रधान रामभवन यादव  के चुने जाने पर प्रधानों व अन्य लोगो ने  फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही इसी बैठक में  प्रधान संघ का उपाध्यक्ष चरौवा के ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव को चुना गया।

  इस अवसर पर अपने स्वागत के अभिभूत नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव ने कहा कि इस ब्लाक में 94 ग्राम प्रधान है, जिन्होंने मुझे आज सर्वसम्मति से प्रधानसंघ का अध्यक्ष बनाया है, उनके मान सम्मान को आंच आने नही दूँगा। कदम से कदम मिलाकर चलूँगा। अगर कही भी हमारी किसी भी प्रधान को आवश्यकता  होगी उनके साथ चलने को तैयार रहूँगा। जिस विश्वास के साथ आप लोगो ने अध्यक्ष बनाया है ,  उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 

वही प्रधानसंघ के उपाध्यक्ष चरौवा ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधान भाइयो द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है उसका बखूबी निर्वहन करूँगा और प्रधान भाइयो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूँगा। 

इस मौके पर  प्रधान तेंदुआ पट्टी रामकेशर यादव, राजेश सिंह, अशोक यादव, बंशीधर यादव, विरेन्द्र यादव, लल्लन पटेल मोलनापुर, देवानन्द राव विगह जमीन विगह, अमरनाथ छिटीकीया, विजय यादव, विवेक कुमार मिश्रा रर्छौली, महेश यादव, सन्तोष यादव शेखपुर, शोयब नोमानी प्रधान प्रतिनिधि सहित सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।