Breaking News

एसओ नगरा को मिला प्रशस्ति पत्र

 


संतोष द्विवेदी

नगरा बलिया ।। ब्लॉक प्रमुख चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में अपने कर्तव्यो का निर्वहन सही तरीके से करने के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया विपिन टांडा ने थानाध्यक्ष नगरा की भुरि भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र से नवाजा है।

                  नगरा ब्लॉक में प्रमुख पद का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस ने अपने कर्तव्यो एवं अधिकारो का पूरा पूरा ख्याल रखा। थानाध्यक्ष नगरा डीके पाठक की कर्तव्य परायणता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। अपने संदेश में एसपी ने लिखा है कि थानाध्यक्ष नगरा द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने पदिय कर्तव्यो का पालन करते हुए मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। इसकी भूरि भूरि प्रशंसा की जाती है। एसपी ने थानाध्यक्ष नगरा पर विश्वास जताते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की आशा व्यक्त की है।