Breaking News

होम आइसोलेट मरीजों को आसानी से मिल रहा सिलेंडर

 


बलिया: आपात स्थिति में अब आक्सीजन के लिए लोगों को भाग-दौड़ नहीं करना पड़ें, इसके लिए आक्सीजन सेल का गठन किया गया था। इस सेल के जरिए आसानी से होम आइसोलेट मरीजों को आक्सीजन मिल जाए रहा है। कोविड की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी के बाद इस सेल का गठन हुआ और बलिया आयरन स्टोर को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए तय किया गया। उस बीच 17 मई से 26 मई तक 97 लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया। खाली सिलेंडर ले जाकर भरा सिलेंडर लिया। इसमें 37 ऐसे मरीज थे, जो होम आइसोलेट थे।



सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि अभी भी जरूरत पड़ने पर आक्सीजन हेल्पलाइन नम्बर 05498221855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। बलिया आयरन स्टोर (दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल, बहेरी के पास) द्वारा आक्सीजन सिलेंडर अभी भी मुहैया कराया जा रहा है।