Breaking News

राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी के रविवार को आयोजित राष्ट्रहित प्रश्न प्रहर में मुख्य अतिथि होंगे युवा भाजपा नेता अंकित चौधरी



9 मई 2021 को शाम 5 बजे फेसबुक लिंक पर होंगे राष्ट्रहित प्रश्न

https://www.facebook.com/events/281889273655363/?app=fbl

मधुसूदन सिंह

बलिया ।। राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनी संगठन द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी हाहाकार मचाती लहर  के समय सम्पूर्ण विश्व एवं भारत वर्ष में जो हाहाकार मचा हुआ है, जिसमें स्वास्थ्य् सेवाओ की अव्यवस्थाओ की कमी से लोगो की मृत्यु हो रही है । पूरे भारत वर्ष में ये अव्यवस्थाओं का जो दौर चल रहा है, बंगाल मे जो हिंसा हुुुई , दिल्ली मे जो लोगों को आक्सिजन की किल्लत हो रही हैं,न अस्पताल में बेड है,न श्मसान में स्थान,फिर जाये तो जाये कहां इंसान ।एक सामाजिक संगठन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है हम सरकार के  जनप्रतिनिधियो से प्रश्न करें, कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा या भविष्य में सरकार कि ओर से इसके लिए क्या क्या व्यवस्थाए की जाएगी ,इन सभी मुद्दो को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ ब्रह्मानन्द तिवारी अवधूत, डॉ विजय पंडित ,संरक्षिका आचार्य नीरजा शरणार्थी, संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रजत शर्मा ,राष्ट्रीय प्रभारी युवा मोर्चा, संस्थापक सदस्य अंकित अरोरा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ  सुनील कुमार ओझा, निजी सचिव अभिषेक शर्मा,अरविन्द सिंघल,विनोद कुमार,प्रभाकर झा, सागर सैनी , सचिन कौशिक ,आदि की उपस्थिति में एक ऑनलाइन मीटिंग हुई जिसमें उपरोक्त मुद्दो को ध्यान मे रखते हुए इस रविवार 9 मई 2021 को शाम 5 बजे से एक राष्ट्रहित प्रश्न प्रहर ऑनलाइन कार्यक्रम  आरम्भ  करने का निर्णय लिया गया ।


इस कार्यक्रम का संचालन डॉ ब्रह्मानन्द तिवारी अवधूत राष्ट्रीय संरक्षक सेवानिवृत भारतीय सेना, डॉ विजय पंडित राष्ट्रीय संरक्षक पर्यावरणविद , डॉ सुनील कुमार ओझा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार (उप सम्पादक बलिया एक्सप्रेस) द्वारा किया जायेगा । इस प्रथम प्रश्न मंच के अतिथि के रुप मे अंकित चौधरी सदस्य भाजयुमों राष्ट्रीय कार्यकारिणी , सदस्य उत्तर रेलवे भारत सरकार, सदस्य खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार शामिल होंगे।