Breaking News

अब प्रदेश की जनता की आशा का केंद्र बनी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव : अनिल राय




  सपा में शामिल होने के बाद प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर अनिल राय का भव्य स्वागत

बलिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जनपद में प्रथम आगमन  पर अनिल राय का समाजवादी पार्टी के लोगो ने पार्टी के जिला कार्यालय पर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया।सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर भारी संख्या में उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता जमे हुए थे ।



 स्वागत से अभिभूत अनिल राय ने कहा कि पूरा प्रदेश आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ देख रहा है और उनके द्वार कराए गए विकास कार्यो को याद कर रहा है।वर्तमान परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी और इसके नेता मा. अखिलेश यादव प्रदेश को विकास की  दिशा में ले कर जा सकते है।वर्तमान में प्रदेश में विकास ठप पड़ा हुआ है और समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त  है । इसे समाजवादी पार्टी ही ठीक कर सकती है क्योकि समाजवादी सोच से ही विकसित उत्तर प्रदेश बन सकता है । अखिलेश यादव जी युवा है ,उनमें भविष्य की सम्भावनाये है ,युवा वर्ग आशा भारी निगाहों से उनकी तरफ देख रहा है और मैं भी एक युवा हू। बलिया का विकास मेरा सपना है यही कारण है कि मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।आज आप लोगो ने जो स्नेह और प्यार दिखाया उसके लिए मैं आजीवन आप सबका ऋणी रहूंगा।आज के बाद मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा और वह लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए मैं रात दिन एक करूँगा और आप सभी से भी उसमें कामयाबी के लिए आशीर्वादऔर सहयोग की अपेक्षा रखूंगा।


      सपा कार्यालय पर उपस्तित सपा नेताओं ने कहा कि अनिल राय के पार्टी से जुड़ने से जनपद में पार्टी की ताकत बढ़ेगी खास कर युवा वर्ग में जिससे  2022 के मिशन में पार्टी की ताकत बढ़ेगी और सफलता भी  मिलेगा।

    इसके पूर्व श्री राय के जनपद की सीमा (कोटवा नरायन पुर)में प्रवेश करते ही सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहनों एव सैकड़ो चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ वहा से उनका काफिला बलिया के तरफ बढ़ा पूरे रास्ते मे लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत किये स्वागत में उमड़ी भीड़ देख यह महशूस हो रहा था मानो समाजवादी पिछले विधानसभा चुनाव का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में चुकता करने के दिशा में बढ़ गए है।

    इस अवसर पर सर्वश्री सनातन पाण्डेय,जय प्रकाश अंचल,राजमंगल यादव,यशपाल सिंह,संजय उपाध्याय,लक्षमण गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह,राजेन्द्र राजभर,साथी रामजी गुप्ता,संजय यादव,जय प्रकाश यादव मुन्ना,अजीत मिश्र,शशिकान्त चतुर्वेदी,अकमल नईम खा,प्रभुनाथ यादव,रंजीत चौधरी,बंशीधर यादव,हीरालाल वर्मा,जमाल अलाम राजन कनौजिया, शिवजी त्यागी,काशी नाथ यादव,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र नाथ यादव,अजय यादव,सुभाष यादव,महावीर चौधरी

अरुण यादव,विश्वनाथ चौधरी,आशुतोष ओझा,सुनील कुमार पिंटू,मिथिलेश सिंह,निशु श्रीवास्तव,अरविंद बाल्मीकि,हरेन्द्र गोड़,राकेश यादव,अजीत यादव,मिंटू खा,विजय बहादुर यादव, राजेन्द्र यादव,राहुल राय, दिलीप भाई,शैलेन्द्र यादव,देवेंद्र यादव,श्रीकांत गिरी,मुन्नी लाल यादव,शकील लोहिया,राघवेंद्र खरवार,परवेज रौशन,अनिल तिवारी,जे.डी.,सत्यदेव बिन्द,राभरोशे यादव,सैयद सलाहुद्दीन,विजय यादव,गणेश यादव,धनजी यादव आदि रहे।

 जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का बयान


    प्रमुख गुड्डू राय के अपील का युवाओं में दिखा असर







     दुबहड़ ब्लाक के प्रमुख एवं अनिल राय के अनुज ज्ञानेंद्र राय गुड्डू  के परिश्रम का असर स्वागत कार्यक्रम में स्पष्ट दिखा इस कार्यक्रम हेतु ब्लाक प्रमुख द्वारा दिन रात लोगो से गांव गांव जाकर सम्पर्क किया गया जिसका असर यह हुआ कि युवाओं का भारी हुजूम जनपद की सीमा से लेकर पार्टी दफ्तर तक उमड़ा रहा जो काफी जोस में भी था जिसमे मुख्यरूप से लुडू पाण्डेय,अक्षय कुमार तिवारी,मनीष पाण्डेय, ब्रजेश सिंह,सुशील पाण्डेय,लल्लू पाठक,अमित राय, अभय सिंह,अंकित सिंह विक्रांत सिंह विक्की,विष्णु साहनी, अनिल यादव,विनोद पाण्डेय,बृजेश सिंह,कयामुद्दीन,जय राम सिंह प्रधान,आदि प्रमुख रूप से रहे।इस अवसर पर सतीश चंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने भाजपा छोड़ कर एवं राहुल राय ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी          के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय"कान्हजी" ने दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया।