Breaking News

थाने के अंदर प्रेमी सिपाही ने महिला सिपाही को मारी गोली




ए कुमार

 अमरोहा ।।

थाने के अंदर प्रेमी सिपाही ने महिला सिपाही को मारी गोली.


अमरोहा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है


प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली, दोनो की हालत गंभीर।





 महिला सिपाही व मनोज नामक सिपाही में था प्रेम प्रसंग ।


गजरौला थाने के अंदर ही मारी गोली।


किसी बात को लेकर हो रहा था दोनों में विवाद।


महिला सिपाही गजरौला थाने में और प्रेमी सिपाही आदमपुर थाने में है तैनात ।


इस घटना से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप


अमरोहा जनपद के गजरौला कोतवाली का है पूरा मामला।






अपडेट


किसी बात को इन्‍कार करने के बाद रविवार की शाम भी दोनों के बीच फोन पर  हुआ था विवाद

         

इसके बाद सिपाही मनोज तमंचा लेकर उसके कमरे पर पहुंच गया।  वहां पर पहले महिला सिपाही के सीने पर गोली मारी और फिर खुद के भी सीने पर गोली दाग ली। 


गोली की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही मौके पर पहुंची तो उसने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया।


 यहां से दोनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। 


दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। 


उधर, पुलिस अधीक्षक सुनीति, सीओ सत्येंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। 


फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।



महिला सिपाही को गोली मारने के बाद सिपाही के द्वारा खुद को मारने की घटना संज्ञान में आई है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने की जानकारी मिली है। घटनास्थल का जायजा लिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।- *सुनीति, SP अमरोहा*