Breaking News

चोरों ने मां दुर्गा को भी नही छोड़ा : उड़ा दी तीन सोने की नथिया व बिंदी





अभियेश मिश्र

बिल्थरारोड (बलिया)।।  नगर के  रामलीला मैदान के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर से बुधवार को दिन में चोरो मां दुर्गा की प्रतिमा से तीन सोने की नथिया व बिन्दी उड़ा दिया। मां का श्रृंगार करने मंदिर पहुंचे पुजारी को मंदिर में चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इस घटना की तहरीर सीयर पुलिस चौकी प्रभारी को दे दी है। मंदिर में चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश की स्थिति है। मां दुर्गा मंदिर के पुजारी निकेत तिवारी प्रतिदिन की भांति बुधवार की सुबह 6 बजे मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे। एक घंटे तक मंदिर की सफाई करने के बाद वह स्नान आदि करने गांधी गली स्थित अपने कमरे में चले गए। स्नान आदि करने के बाद लगभग साढ़े आठ बजे जब पुजारी पुनः मंदिर पहुंच माता का श्रृंगार करने लगे तो माता की नथिया व बिन्दी गायब पाकर आवाक रह गए। माना जा रहा है कि पुजारी के मंदिर से जाते ही घात लगाए उचक्कों ने मां दुर्गा के पहने सोने के तीन नथिए व बिन्दी उड़ा दिए। उधर मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना सीयर पुलिस चौकी पर दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने लोगों से इसकी बावत पूछताछ की। उधर दुर्गा माता के मंदिर में चोरी की सूचना से श्रद्धालुओं में आक्रोश की स्थिति है ।