Breaking News

दुर्व्यवस्था को लेकर नौजवानों ने सीएचसी प्रभारी को सौपा पत्रक



 राजीव शंकर चतुर्वेदी

सोनवानी बलिया ।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के दुर्व्यवस्थाओ को लेकर सोनवानी गांव के युवाओं ने समस्त क्षेत्रवासियो की ओर से बुधवार के दिन सीएचसी सोनवानी के अधीक्षक डॉ०मुकर्रम अहमद को पत्रक देकर सुधार की मांग की।

      सोनवानी के युवाओं ने पत्रक के माध्यम से सीएचसी पर महिला चिकित्सक व दंत चिकित्सक,एक्स रे मशीन  को ठीक कराकर चालू करने,कर्मचारियों की अनियमितता, अस्पताल परिसर की साफ सफाई सहित क्षेत्र से आये मरीजो की इलाज की समुचित व्यवस्था की मांग की है।पत्रक के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया है कि अगर सभी मांगे 04 दिसम्बर तक पूरी नही हुई तो 11 दिसंबर को क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।युवाओं ने बताया कि इन सारी समस्याओं के निदान के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार पत्रक दिया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई।पत्रक देने वालो में अर्चित राय छात्र नेता,मृत्युंजय सिंह,अभिनव सिंह,डॉ० रत्नेश मिश्र, सोनू,जयराम,चंदन,उदय प्रताप,मानवेन्द्र,सूर्यभान,संजय,

संदीप,सहित  युवा उपस्थित रहे।