Breaking News

मिशन शक्ति : महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारम्भ

 




अभियेश मिश्र

बेल्थरारोड ( बलिया ) ।।  मिशन शक्ति अभियान के तहत उभांव थाना पर मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क (नारी सुरक्षा नारी सम्मान) का शुभारंभ शारदीय नवरात्र में शुक्रवार को किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवजीवन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल ग्रेसी जान और विशिष्ट अतिथि सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा रही। इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट किया। इंस्पेक्टर  सिंह ने कहा कि  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक, स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाना है। सेंटजेवीयर्स स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने भी मिशन शक्ति अभियान  नारी सुरक्षा व नारी सम्मान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में  पुलिस महानिदेशक  के निर्देशानुसार थाना कोतवाली उभांव में महिला हेल्पडेक्स के तत्वाधान में  नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध जानकारी दी गयी। इस मौके पर  सब इंस्पेक्टर वीरबल यादव, उमाशंकर यादव,  विनोद यादव महिला कांस्टेबल अनुराधा पाण्डेय, कांस्टेबल दीनानाथ यादव, अजय यादव, रामसागर,गांधी यादव, सोहन आदि सहित ग्रामप्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।