Breaking News

महिलाओ पर अब न हो अत्याचार,मिशन शक्ति लोगो को कर रही है तैयार




बृजेश सिंह

भीमपुरा बलिया ।।  महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुराचार व मानसिक शोषण जैसे अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को थाना परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि किरिहारपुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की प्रिंसिपल दीपा पाल ने मिशन शक्ति पर कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर के साथ शिक्षित होना भी जरूरी हैं।तभी आप अपने अधिकारों को समझ पाएगी और दूसरों को जागरूक करेगी। महिलाएं व बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यह मिशन महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए है।वही प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत थाने महिला डेस्क बनाया गया है जहां पर महिला उत्पीड़न संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश की 24 करोड जनता को जागरुक किया जाएगा। 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक इस मिशन के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी में महिला हेल्प लाइन के विभिन्न नंबरों की जानकारी दी गई ।इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने महिला अपराध पर अंकुश के लिए बेहतर प्रयास के लिए महिला आरक्षी कल्पना शर्मा व अंजू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।