भाजपा सरकार में महिलाओं के उत्पीड़न में बेतहाशा हुई है वृद्धि -- शोभा यादव
कुलदीपक पाठक
देवरिया। कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की बैठक महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा यादव सम्पन्न हुआ । बैठक का संचालन महिला सभा की जिला महासचिव ने करते हुए सरकार में महिलाओं पर बड़ रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की। और देवरिया उप चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जी - जान से मिल जुल कर सभी कार्यकर्त्ताओं ने संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष शोभा यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम भी कोई चीज नही है भाजपा आई है महिलाओं का उत्पीड़न मे बेतहाशा वृद्धि हुई है । पूरे प्रदेश मे जंगलराज कायम हो गया है। मां , बेटियों पर अत्याचार बढ गया है। महिला विरोधी भाजपा की सरकार 2022 मे महिलाएं उखाड़ फेकने का करेगी । देवरिया उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए महिला सभा जनता के बीच गर्मजोशी से अपने पार्टी के नितियों को बताने का काम करेगी। इन दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रेमशीला तिवारी , रीता राव, शान्ती यादव, गीता देवी, मालती कुशवाहा, मंजू देवी , फुलमती देवी, निशा खातून, अंजलि देवी, विमला देवी, उषा देवी, कबुतरी देवी, इन्दु देवी आदि मौजूद रहीं।