Breaking News

भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने किया जन संपर्क अभियान का बाँसडीह में किया शुभगरम्भ





बाँसडीह,बलिया ।। केन्द्र में चल रही मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धि सहित प्रदेश में चल रही योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता से अवगत कराये जाने को लेकर आज से चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के क्रम में बाँसडीह मण्डल में जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने बाँसडीह नगर के वार्ड 13 से किया और केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के उपलब्धियों से सम्बंधित पर्चे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पत्र को लोगो मे सौपा।इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक वर्ष के कार्यकाल तथा प्रदेश में चल रही योगी सरकार के तीन साल से में जो ऐतिहासिक कार्य हुये है वह अपने आप मे एक मिसाल है और सरकार की इस उपलब्धि आम जनता तक पहुचाने के लिये भाजपा कार्यकर्ता घर घर मे जाकर दस्तक देंगे।भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि आज से शुरू यह जनसम्पर्क अभियान 15 जून तक चलेगा जिसमे बाँसडीह मण्डल के सभी सेक्टरों के बूथों तक भाजपा कार्यकर्ता लोगो को सरकार की उपलब्धियो से अवगत करायेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाँसडीह नगर के वार्ड 13 में स्थित सभी वयापरियो के दुकानों तक जाकर उनको केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित पम्पलेट को सौपा।इस अवसर पर मण्डल महामंत्री शशिकांत सिंह, निखलेश पांडेय,अमरनाथ पांडेय,अग्निवेश गुप्ता,राजेश प्रजापति,अमित यादव,जितेंद्र तिवारी,गोविंद गुप्ता,शशि तिवारी,शनि राजभर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।