Breaking News

देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने महिलाओ में बांटे मास्क,बताया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व पर अपने खुद नही पहनी थी मास्क

देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने महिलाओ में बांटे मास्क,बताया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व पर अपने खुद नही पहनी थी मास्क
कुलदीपक पाठक

देवरिया 13 अप्रैल 2020 ।।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने आज नई बाजार और लकड़ी हट्टा में महिलाओं को अपने हाथ से बना मास्क वितरित किया।इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने बताया कि देश इस समय कोरोना वायरस से फैले महामारी से जंग लड़ रहा है।पूरे देश मे लॉक डाउन  है।ऐसे समय मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के आह्वान पर विगत एक सप्ताह से महिला मोर्चा की कार्यकर्त्री अपने घर पर फेस मास्क बना रही है और जरूरतमंद लोगो मे वितरित कर रही है।फेस मास्क वितरण का कार्य हर मण्डल में महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है साथ ही लोगो को गमछा और दुपट्टे को मास्क के रूप में प्रयोग करने के लिये जागरूक भी किया जा रहा है। इन कार्यो के दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है और लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया जा रहा है। जिले का हर व्यक्ति सुरक्षित हो यही उद्देश्य लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने जनपद  सभी सक्षम बहनों से आग्रह है किया है कि वे भी अपने-अपने घरों में अपने हाथ से फेस मास्क बनाये और कम से कम पांच से दस जरूरतमंदों के बीच वितरित करे।इस कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा तब हम कोरोना को हराने में सफल होंगे। दुसरो को मास्क पहने के लिये लंबे चौड़े भाषण देने वाली जिलाध्यक्षा खुद बिना मास्क की दिख रही है । अब इनको देखने के बाद अनपढ़ महिलाओ की मास्क के प्रति सोच क्या होगी , आप लोग खुद सोचिये ?




बलिया जिला प्रशासन की लोगो से अपील

कोरोना के प्रति जागरूक करता भोजपुरी गीत




यह हिंदी गाना भी आपको कोरोना के सम्बंध में बता रहा है

डॉ विश्राम यादव वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अपनी कविता का पाठ करते हुए










एक अपील 
जनपद में यदि कोई बच्चा कोरोना  लॉक डाउन के कारण भूँख या अन्य किसी कारण से संकट में है तो हमारे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर 24x7 फोन करें। हमारी चाइल्डलाइन परिवार के साथी संकट की इस घड़ी में भोजन, दवा आदि से बच्चों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्प हैं। 
निदेशक, चाइल्ड लाइन-1098