Breaking News

भीमपुरा बलिया : लॉक डाउन की खबर आते ही मुनाफाखोरों की हुई चांदी, आसमान पर पहुंची सब्जियों की कीमत

 भीमपुरा बलिया : लॉक डाउन की खबर आते ही मुनाफाखोरों की हुई चांदी, आसमान पर पहुंची सब्जियों की कीमत
बृजेश सिंह


भीमपुरा बलिया 24 मार्च 2020 ।। लॉक डाउन की खबर फैलते ही भीमपुरा बाजार में सब्जी के भाव आसमान छूने लगे। अन्य बाजारों से महंगे रेट पर सब्जियां बेची जा रही है। यही नहीं सुबह से दोपहर होते ही सब्जियों के भाव मे दोगुने मूल्य की बृद्धि हो गयी है। बाजार में मर्चा चार सौ रुपये तो आलू - प्याज 40 रुपये किलो बेची जा रही। सुबह से दोपहर होते ही सब्जी के रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी किस लॉजिक पर हुआ है यह समझ से परे है। एकाएक सब्जियों के रेट बढ़ने से क्षेत्रीय लोगों की बाजार में भीड़ बढ़ गयी है। सभी किलो नहीं बल्कि पसेरी के भाव से आलू प्याज खरीद रहे है। पता नहीं शाम तक कौन रेट निर्धारित हो जाय।
     यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिले को  लाकडॉउन किये जाने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग भीमपुरा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए उमड़ पड़े। लोगों की दोपहर में ही उमड़ी भीड़ को देखते हुए सब्जियों के मूल्य भी समय समय पर परिवर्तित होने लगे। दुकानदारों की माने सब्जी मंडी में नहीं मूल रही थी सब्जियां। महंगे रेट पर खरीदकर लेन को मजबूर है। जिसके चलते उसी भाव के हिसाब से सब्जियां बेची का रही है। भीमपुरा और नगरा के बाजारों में तुलना किया जाय तो नगरा से भी महंगे रेट पर भीमपुरा में सब्जिया बेची जा रही है।
 के बाजारों से महंगे मूल्य पर बेची जा रही है। मर्चा भीमपुरा में 400 रुपया तो नगरा में 160 रुपया किलो, भीमपुरा में आलू 150 रुपया तो नगरा में 100 रुपया पसेरी, भीमपुरा में कोहड़ा 40 रुपया तो नगरा में 30 रुपया किलो बेची जा रही है ऐसे ही अन्य सब्जियों के भाव मे बजी अंतर देखने को मिली है।