Breaking News

दुबहड़ बलिया : उच्च विचारों एवम रचनात्मक कार्यो के धनी थे स्व• केदारनाथ पाठक - अरविंद गिरि

उच्च विचारों एवम रचनात्मक कार्यो के धनी थे स्व• केदारनाथ पाठक - अरविंद गिरि 

दुबहड़ बलिया 12 फरवरी 2020 ।। ग्राम पंचायत अखार के सरपंच रहे तथा नगवां के कई बार प्रधान रहे स्व केदारनाथ पाठक की 23 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव नगवां में मनाई गई। जहाँ उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि जिनके उच्च विचार एवम अच्छे कर्म होते हैं। वे हमेशा याद किये जाते हैं। उनके द्वारा किये गए नेक एवं सराहनीय कार्य उनकी महानता की गवाही देते हैं। प्रधान रहकर स्व केदारनाथ पाठक सदैव पीड़ीतों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे।  विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा स्व केदार नाथ पाठक ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। वे मानवता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज की राजनीति करने वाले लोगों को स्व पाठक जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।जिन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों को मदद करने के लिए अपना कदम बढ़ाया। वे अंत समय तक भी समाज के उत्थान की बात ही सोचते रहे।

 इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, मृत्युंजय तिवारी बबलू,  शिवजी पाठक, अरुण सिंह, त्रिलोकीनाथ पांडेय, रामेश्वर पासवान, अवधकिशोर पाठक, रमाशंकर तिवारी, आशुतोष ओझा, मुन्ना गिरी, धनजी यादव, सुशील पांडेय, भुनेश्वर पासवान, रोहित चौबे, महावीर पाठक, मनोज जी, शिवनाथ यादव, राजकुमार गिरि, पारसनाथ पाठक आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता जवाहरलाल पाठक व संचालन नितेश पाठक ने किया। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार अजीत पाठक एवं बृजकिशोर पाठक ने किया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 485 मरीजो का हुआ चेकअप, दी गयी दवाएं

दुबहड़ 12 फरवरी 2020 ।। स्व केदारनाथ पाठक की 23 वीं पुण्यतिथि पर आयुष विभाग एवं डाबर लिमिटेड कंपनी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 485 लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया और दवा दी गयी ।