• Home
  • About Us
  • Contact Us

Ballia Express || Khabar Har Kimat Par

    • अंतराष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • क्राइम
    • खेल-खिलाडी
    • मनोरंजन
    • संपादकीय
    • राजनीति
    • धर्म - कर्म
    • जिला - जवार
    • संपर्क करे
    • हमारे बारे में
  • Breaking News

    Home / Unlabelled / नईदिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष बने, नृपेंद्र मिश्र बने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष

    नईदिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष बने, नृपेंद्र मिश्र बने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष

    बलिया एक्सप्रेस February 19, 2020
      श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष बने, नृपेंद्र मिश्र बने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष
    ए कुमार

    नई दिल्ली, 19 फरवरी 2020 :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम 1528 ई. से लेकर वर्तमान तक जिन असंख्य सन्त-महापुरुषों एवं राम भक्तों ने अपना जीवन अर्पित किया उन सबके प्रति श्रद्धांजलि समर्पित की गई । श्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सजग  भूमिका के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया तत्पश्चात देश की संवैधानिक संस्थाओं तथा न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास प्रकट किया गया।
    पूज्य नृत्यगोपाल दास जी महाराज, अयोध्या धाम अयोध्या एवं चम्पतराय सामाजिक कार्यकर्ता दिल्ली सर्वसम्मति से ट्रस्ट में नामित किये गये। नृत्यगोपाल दास जी महाराज को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष-प्रबन्धक का दायित्व को सौंपा गया, महासचिव का दायित्व चम्पतराय को सौंपा गया एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज पूना को सौपा गया। दिल्ली की फर्म वी. शंकर अय्यर एण्ड कम्पनी, रंजीत नगर, पटेल नगर, नई दिल्ली-110008 को ट्रस्ट के चार्टर्ड एकाउटेंट के लिए नियुक्त किया गया है, वे ट्रस्ट के लेखा से सम्बन्धित सभी वैधानिक कार्य पूर्ण करेगे। निर्णय लिया गया कि अयोध्या धाम अयोध्या के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में ट्रस्ट का बैंक एकाउंट खोला जायेगा, जिसका संचालन स्वामी गोविन्द देव गिरि जी, चम्पतराय, डॉ. अनिल कुमार मिश्र में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षरों से होगा। श्री नृपेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस 1967 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर)को भवन निर्माण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया। भारत सरकार के प्रतिनिधि रूप में अतिरिक्त सचिव गृह विभाग  ज्ञानेश कुमार (आईएएस 1988 बैच, केरल कैडर), उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि अवनीश अवस्थी (आईएएस 1987 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर), तथा जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा (आईएएस 2009 बैच, उत्तर प्रदेश कैडर) पदेन सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री के. पारासरन जी स्वामी नृत्यगोपाल दास जी महाराज, स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ दिनेंद्र दास जी महाराज, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्रा कामेश्वर चौपाल प्रथम बैठक में उपस्थित रहे। जी महाराज, स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, महंत दिनेंद्र दास जी महाराज, विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्रा कामेश्वर चौपाल प्रथम बैठक में उपस्थित रहे।

    नईदिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष बने, नृपेंद्र मिश्र बने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नईदिल्ली :  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नृत्य गोपाल दास अध्यक्ष बने, नृपेंद्र मिश्र बने भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष Reviewed by बलिया एक्सप्रेस on February 19, 2020 Rating: 5
    Share This
    Facebook Twitter Google+

    Social Counter

    • facebook count=3.5k;
      Followers
    • twitter count=1.7k;
      Followers
    • gplus count=735;
      Followers
    • youtube count=2.8k;
      Followers
    • pinterest count=524;
      Followers
    • dribbble count=7.3m;
      Followers
    • instagram count=849;
      Followers
    • rss count=286;
      Followers

    Editor

    Ballia Express
    View my complete profile

    Popular Posts Last 30 Days

    • जनगणना-2027 के प्रशिक्षण से आठ प्रगणक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की संस्तुति
      जनगणना-2027 के प्रशिक्षण से आठ प्रगणक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की संस्तुति
    • बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का बलिया तक दिख सकता है असर, 28-29 अक्टूबर को तेज हवा और बारिश की आशंका
      बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का बलिया तक दिख सकता है असर, 28-29 अक्टूबर को तेज हवा और बारिश की आशंका
    •    यूपी एमएलसी चुनाव 2026: भाजपा को 6, सपा को 5 सीटें, क्या है इस परिणाम के दूरगामी संकेत
      यूपी एमएलसी चुनाव 2026: भाजपा को 6, सपा को 5 सीटें, क्या है इस परिणाम के दूरगामी संकेत
    • शरद पूर्णिमा पर चांद नहीं, स्त्री की पीठ की सुंदरता की चर्चा क्यों नहीं?
      शरद पूर्णिमा पर चांद नहीं, स्त्री की पीठ की सुंदरता की चर्चा क्यों नहीं?

    Recent Posts

    Comments

    Popular Posts

    • जनगणना-2027 के प्रशिक्षण से आठ प्रगणक रहे अनुपस्थित, कार्रवाई की संस्तुति
        बलिया।। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना और अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने वाले आठ प्रगणकों के खिलाफ नियमान...
    • बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का बलिया तक दिख सकता है असर, 28-29 अक्टूबर को तेज हवा और बारिश की आशंका
      राहत आयुक्त कार्यालय ने जिलाधिकारियों को जारी की एडवाइजरी, बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश बलिया।। बंगा ल की ख...
    • यूपी एमएलसी चुनाव 2026: भाजपा को 6, सपा को 5 सीटें, क्या है इस परिणाम के दूरगामी संकेत
      उत्तर प्रदेश की राजनीति का विश्लेषण मधुसूदन सिंह  लखनऊ 29 अक्टूबर 2026।। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की ...

    Followers

    Top 5 in 7 Days

    Facebook

    Contact Us

    Name

    Email *

    Message *

    SPECIAL Posts

    Recent Posts

    Total Pageviews

    ThemeSoraTemplates | Created By Sushil Sharma