Breaking News

बलिया : नगरा में नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत

 नगरा में नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत
संतोष द्विवेदी


नगरा, बलिया 12 फरवरी 2020।। समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राजमंगल यादव का नगरा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर बुधवार को क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे बाजे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मान सम्मान से कभी खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। उनकी मर्यादा का हमेशा ख्याल रखा जाएगा।
             नगरा बाजार के गड़वार मोड़ पर दर्जनों सपा कार्यकर्ता सुबह से ही अपने जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए हाथो में फूल माला लेकर खड़े रहे। जैसे ही जिलाध्यक्ष के वाहनों का काफिला मोड़ पर पहुंचा, सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव राजमंगल यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए राजमंगल यादव को फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किए। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि राजमंगल यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले के युवाओं में काफी जोश है। श्री यादव के नेतृत्व में सपा जनपद में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी तथा विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत सफलता हासिल करेगी। स्वागत करने वालो में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान,सपा नेता जय प्रकाश यादव, युवा समाजसेवी कृष्ण पाल यादव केपी, मतलूब अख्तर, राधेश्याम यादव, नंदू राम, गोपाल गुप्ता, अखिलेश यादव, संदीप यादव सोनू, अमलेश चौहान, कृष्ण मोहन यादव, उमेशचन्द्र भारती, रघुनाथ वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला बेल्थरारोड के तरफ बढ़ गया ।