Breaking News

बलिया पुलिस की लापरवाही से गयी है महिला की जान,8 फरवरी को जला दी गयी थी महिला,13 फरवरी को बीएचयू में हो गयी थी मौत

बलिया पुलिस की लापरवाही से गयी है महिला की जान,8 फरवरी को जला दी गयी थी महिला,13 फरवरी को बीएचयू में हो गयी थी मौत

बलिया 16 फरवरी 2020 ।। बलिया पुलिस की लापरवाही व एसआई यशवंत सिंह की मिली भगत से चली गयी उषा की जान
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर की रहने वाली थी मृतिका उषा देवी

 स्थानीय पुलिस महिला की मौत की जिम्मेदार

दबंगों द्वारा जलाई गई महिला की हुई थी मौत.....
जलाने वाली भतीजी ही ले गयी थी अस्पताल
जमीनी विवाद और एक ट्राली इट के लिए महिला को जिंदा जलाया गया था

मृत महिला ने एसपी बलिया, डीएम बलिया से पहले ही जानमाल के रक्षा की लगाई थी गुहार.....
30 दिसम्बर 2019 को लगाई थी एसपी से गुहार
21 जनवरी 2020 को लगाई थी डीएम से गुहार
30 जनवरी 2020 को एसपी से गुहार
31 जनवरी 2020 को डीएम से गुहार
5 फरवरी 2020 को एसपी से गुहार

पुलिस के ढुलमुल रवैया के चलते गयी महिला की जान......
8 फरवरी को पट्टीदारों ने ग्राम प्रधान की शह पर जलाया
ग्रामीणों के अनुसार पूरे प्रकरण में हल्का के दरोगा यशवंत सिंह की भूमिका संदिग्ध.....

यशवंत सिंह ने दो बार लगायी रिपोर्ट -विवाद हल हो गया,आवेदिका का पति ही दारू पीकर करता है बवाल
तहरीर मिलने के बाद भी 8 फरवरी को नही दर्ज हुआ एफआईआर
दो दिन बाद फिर तहरीर देने पर भी नही दर्ज हुआ एफआईआर
उषा देवी के मौत के तीन घण्टे बाद दर्ज हुई एफआईआर
फिर भी हत्या की धारा नदारत
पुलिस ने मामला शांत करने के लिए एसआई यशवंत सिंह को निलंबित करने का दिया झूठा आश्वासन,  किया लाईन हाजिर.....

.