Breaking News

प्राथमिक शिक्षा की हकीकत चेक करने के बाद डीएम बलिया ने देखी केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,कक्षा तीन की छात्रा को दिया 5 सौ का इनाम

 प्राथमिक शिक्षा की हकीकत चेक करने के बाद डीएम बलिया ने देखी केंद्रीय विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,कक्षा तीन की छात्रा को दिया 5 सौ का इनाम

बलिया 1 फरवरी 2020: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षों का जायजा लिया और विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से पठन-पाठन से जुड़ी जानकारी ली।

विद्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने कुछ छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और कम्प्यूटर लैब, सीएमपी कक्ष, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला व म्यूजिक कक्ष का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबन्धक समिति की बैठक की। समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार को निर्देश दिया कि विद्यालय में जो व्यवस्था नही है उसको कर लिया जाय। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार साथ थे।

छात्रा को दिया पांच सौ देकर पुरस्कृत किया

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संगीत कक्ष में पढ़ रही कक्षा तीन की छात्रा से एक गीत सुना। शानदार प्रस्तुति पर खुश होकर उसे पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार से विद्यालय की सारी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 1037 बच्चे हैं और 37 अध्यापक तैनात हैं।
     की।