Breaking News

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बलिया इकाई का चुनाव सम्पन्न :डॉ अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष,डॉ शिवकांत मिश्र महामंत्री व डॉ सुधाकर तिवारी उपाध्यक्ष निर्वाचित


 जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बलिया इकाई का चुनाव सम्पन्न :डॉ अशोक कुमार सिंह  अध्यक्ष,डॉ शिवकांत मिश्र  महामंत्री व डॉ सुधाकर तिवारी उपाध्यक्ष  निर्वाचित

रसड़ा बलिया 21 जनवरी 2020 ।। स्थानीय मथूरा पी जी कालेज में जननायक चन्द्र्शेखर विश्वविद्यालय बलिया का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई का  रविवार को उच्चशिक्षा संवर्ग के प्रभारी एवं संयुक्त महामंत्री उ०प्र०डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित के देख रेख में सम्पन्न हुआ।जिसमें डॉ अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष,डॉ शिवकांत मिश्र को महामंत्री व डॉ सुधाकर तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया । साथ ही डॉ रामानुज मिश्र को संरक्षक बनाया गया ।
निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नलिखित है --
         
संरक्षक -डॉ.रामानुज मिश्र पूर्व अध्यक्ष राजनीतिशास्त्र विभाग मथूरा डीग्री कालेज रसड़ा बलिया
अध्यक्ष-डॉ.अशोक कुमार सिंह भूगोल विभाग श्री कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया
उपाध्यक्ष-डॉ.सुधाकर तिवारी समाजशास्त्र विभाग बाबा
सुदिष्टपुरी रानीगंज बलिया
महामंत्री -डॉ.शिवाकान्त मिश्र समाजशास्त्र विभाग देवेन्द्र् डिग्री कालेज विल्थरा रोड बलिया
संयुक्तमहामंत्री- डॉ संदीप कुमार पाण्डेय कृषिअर्थशास्त्र विभाग एम एम टी डी कालेज बलिया
मंत्री-  डॉ शिवेश राय राजनीतिशास्त्र विभाग महाविद्यालय दूबेछपरा बलिया
शेष पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति का गठन अध्यक्ष व मंत्री के द्वारा किया जाएगा ।