Breaking News

लखनऊ : जिला योजना (नव निर्माण) के अन्तर्गत 20 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 66 लाख 58 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

जिला योजना (नव निर्माण) के अन्तर्गत 20 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 66 लाख 58 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ:11जनवरी2020 ।। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में जिला योजना (नव निर्माण) के अन्तर्गत के विभिन्न जनपदों के 20 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 1 करोड़ 66 लाख 58 हजार की धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इन 20 कार्यों की स्वीकृत लागत रू0 9 करोड़ 36 लाख 54 हजार है। जनपद बलरामपुर में 5, झांसी में 2, मिर्जापुर मंे 9, प्रतापगढ़ में 3 व उरई में 1 कार्य का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये हैं कि शासनादेश में निर्धारित शर्तों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।