Breaking News

नईदिल्ली : पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट थमी, जानें आज दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ?

पेट्रोल-डीजल के रेट में गिरावट थमी, जानें आज दिल्ली से लखनऊ तक क्या है 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ?
ए कुमार

नईदिल्ली 22 जनवरी 2020 ।।


Petrol-Diesel Price on 22nd January 2020: आज पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मंगलवार (21 जनवरी 2020) को पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 21 पैसे सस्ता हुआ था। वहीं सोमवार को पेट्रोल 11 पैसे और डीजल में 20 पैसे की गिरावट आई थी। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल के दाम  74.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.05 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक 22 जनवरी 2020 को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे.।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 74.82 68.05
मुंबई 80.42 71.35
कोलकाता 77.42 70.41
चेन्नई 77.72 71.90
पटना 72.75 79.45
लखनऊ 68.19 75.98
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत को खुद कर सकते है चेक

पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

 रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।