Breaking News

लखनऊ : सरदार पटेल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन :सरदार पटेल का जीवन देश व समाज को समर्पित, उन्होंने किया अखंड भारत का निर्माण -केशव प्रसाद मौर्य

सरदार पटेल के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन :सरदार पटेल का जीवन देश व समाज को समर्पित, उन्होंने किया अखंड भारत का निर्माण    -केशव प्रसाद मौर्य



लखनऊ  30-10-2019।। पं0 पी0एल0 शर्मा स्मारक भवन बच्चा पार्क मेरठ में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर स्मारक समिति (संस्कार भारती) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने भारत माता व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश व समाज को समर्पित था। उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया तथा कई रियासतों को देश में मिलाया। उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होने सभी कवियों के रचना पाठ को सुना व उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कवि सम्मेलन में अपनी रचना पाठ करते हुये कवि सत्यम ने कहा कि वो ही केवल नमन करे, जो संतान पटेल के जैसा जीवन में आचरण करे। उन्होंने कहा कि धरती से पानी निकलेगा अर्जुन जैसा बाण चाहिए, मरघट के मुर्दे उठ जाएं ऐसा स्वर में प्राण चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी को कायम रखने की खातिर बलिदान चाहिए, अभी पटेल जी मरे नहीं है जनता में ईमान चाहिए। उन्होंने अपने गीत की पंक्तियां भी सुनाई।
कवि दिनेश रघुववंशी ने देश के जवानों पर अपना कविता पाठ करते हुये सुनाया कि , सलामत हो सिंदूर उन वीरांगनाओं के जिनके चांद सरहद पर हिफाजत देश की करते।। उन्होंने अपने अन्य कविता पाठ में कहा कि हदों में नहीं रहना अब, हदों के पार अब जाओ, पडोसी दुष्ट है, उसे उसकी औकात दिखलाओं।
कवियत्री डा0 अंजू जैन ने अपना रचना सुनाते हुये कहा कि बनाकर झूठ को ही सच, अपने नेत्रों में रखते है, जिन्हे पूजा नहीं जीवित, उन्हें पितरो में रखते है।  उन्होंने एक अन्य रचना पाठ में कहा कि माना जीवन में आंसु है, हसना हंसाना क्यों छोडे, पीडा बढ जाने के डर से, दिल का लगाना क्यों छोडें।
इस  अवसर पर कवि सुदीप भोला, कवि सुमने सुमन, कवयित्री निति गुप्ता आदि ने अपना कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि डा0 हरिओम पंवार ने किया।
इस अवसर पर मा0 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, मा0 सांसद विजय पाल सिंह तोमर, मा0 विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, मा0 विधायक सोमेन्द्र तोमर,  सहित अन्य गणमान्य लोग व आमजन उपस्थित रहे।