बनारस में हुआ समलैंगिक विवाह :मौसेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी

ए कुमार
वाराणसी 5 जुलाई 2019 ।। संविधान की धारा 377 के समाप्त होते ही भारत में भी जगह-जगह से समलैंगिकों के विवाह की ख़बरें आती रही हैं। ताज़ा मामला प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है जहां दो मौसेरी बहनों ने आपस में विवाह कर लिया। इसमें एक लड़की वाराणसी तो एक कानपुर की रहने वाली है। फिलहाल इस विवाह को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।
जनपद के रोहनिया थानाक्षेत्र के वीरभानपुर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को दो युवतियों ने एक दुसरे को अपना जीवन साथी क़ुबूल कर लिया। शिव मंदिर के पुजारी सुड्डू महराज से जब दोनों ने विवाह करने की बात कही तो उन्होंने सहर्ष दोनों का वैदिक रिती रिवाजों के साथ विवाह संपन्न करवा दिया। कानपुर की लड़की बनारस में अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसे अपनी मौसेरी बहन से प्यार हो गया और उससे शादी करने का मन बना लिया।फिलहाल यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।