Breaking News

गोरखपुर : रामगढ़ ताल के पास महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की चेकिंग, मनचलो में हड़कम्प , कई को दी चेतावनी

रामगढ़ ताल के पास महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की चेकिंग, मनचलो में हड़कम्प , कई को दी चेतावनी 
ए कुमार

गोरखपुर 29 मार्च ।। महिला थाना प्रभारी  अर्चना सिंह  शाम को  रामगढ़ ताल  के पास  अपने दल बल के साथ  चेकिंग  अभियान  चलाया।  चेकिंग के दौरान उन्होंने  मनचले  किस्म के  आवारा  लड़कों को  सख्त हिदायत देते हुए कहा कि  यहां पर  शांतिपूर्वक  शांत वातावरण में  अपने  मन के अंदर  छिपी गंदगी को  साफ करें  । रामगढ़ ताल झील पर  आए हुए  किसी भी  महिला या लड़की के साथ किसी प्रकार का  अभद्र व्यवहार ना करें  । चेकिंग के दौरान  महिला थाना प्रभारी ने संदिग्ध  व्यक्तियों की भी  जांच की  और उनसे पूछताछ  की।
महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह के पहुंचने पर कुछ मनचले तो भाग खड़े हुए जो रुके रहे थे उनसे भी पूछताछ की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी आदिल आदिल भी वहां पर घूमने के लिए आए हुए थे तो यह देखकर उन्होंने महिला थाना प्रभारी की प्रशंसा की।