Breaking News

देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष बने अंतर्यामी सिंह , कार्यकर्त्ताओ की बगावत ने महेंद्र से छीनी कुर्सी

देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष बने अंतर्यामी सिंह , कार्यकर्त्ताओ की बगावत ने महेंद्र से छीनी कुर्सी
कुलदीपक पाठक की रिपोर्ट

देवरिया 14 अक्टूबर 2018 ।।

आखिरकार कार्यकर्त्ताओ का विरोध  भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र को भारी पड़ा और आज प्रदेश अध्यक्ष ने पद से हटाकर डॉ अंतर्यामी सिंह को नया भाजपा जिलाध्यक्ष बना दिया । इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर मिलते ही कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी ।बता दे कि जिले कार्यकर्त्ता महेंद्र पर मनमानी करने , कार्यकर्त्ताओ की बात न सुनने आदि तरह के कई आरोप पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों तक पहुंचा चुके थे ।बता दे कि अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने देवरिया डाक-बंगला पर हंगामा किया था  और महेंद्र हटाओ जिला बचाओ के नारे लगाये थे तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि हो न हो जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर दूसरा कोई बैठेगा। जो आज सच साबित हुई और डॉ अंतर्यामी सिंह देवरिया में भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बन गये ।