Breaking News

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की असामायिक मौत से चहुओर फैली शोक की लहर, जेएनसीयू व दवा मार्केट मे हुई शोक सभा, सपा नेता ने जताया शोक

 






 

बलिया।। बहुजन समाज पार्टी के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर पूरे जनपद मे शोक की लहर दौड़ गयी है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय व विशुनीपुर स्थित दवा व्यवसायियों ने शोक सभायें कर के अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविंद चौधरी ने भी अपनी संवेदना और गहरा शोक व्यक्त किया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "उमाशंकर सिंह सहज, मृदुभाषी और सर्वप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सादगी और जनसेवा से सभी वर्गों के लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनका निधन केवल बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।"

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि "स्व. उमाशंकर सिंह से मेरा जुड़ाव छात्र जीवन से था। रिश्तों को बनाने और पूरी आत्मीयता से निभाने की उनकी शैली अनुकरणीय थी। वे हर व्यक्ति को सम्मान देने में अद्वितीय थे। उनका स्नेह, अपनापन और सहज व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनका असामयिक निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है।"

समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।










रसड़ा विधायक के निधन पर जे एन सी यू में शोक सभा, कुलपति सहित शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि


बलिया। रसड़ा  विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने अपने शोक संदेश में  कहा कि दिवंगत विधायक का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी । इस अवसर पर कुलसचिव एस. एल. पाल,डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. विनीत सिंह, डॉ छबि लाल, डॉ नीरज सिंह, डॉ मनोज जायसवाल, डॉ प्रवीण नाथ यादव सहित अन्य , शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


              दवा व्यवसायियों ने भी दी श्रद्धांजलि 

बलिया 06-08-2026 बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में दवा मार्केट बिशुनीपुर में शोक सभा आयोजित किया गया । अध्यक्ष आनन्द सिंह ने कहा कि गृह जनपद बलिया अन्तर्गत रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है। महामंत्री बब्बन यादव ने कहा कि उनके जैसा ना कोई था ना कोई बलिया की धरती पर शायद पैदा होगा।उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए जो योगदान दिया, उसे सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, राजेश सिंह, हरेराम गुप्ता, हीरु अग्रवाल, संजय दुबे,वरुण तिवारी, लाल बहादुर वर्मा, राज कुमार सिंह, राजेन्द्र राय, राज किशोर, सतीश राय, मनोज भट्ट, धनन्जय गुप्ता, अजित सिंह, मुन्ना भट्ट, अजित जायसवाल, बिनोद राय, राहुल गुप्ता आदि सैकड़ो दवा व्यापारी मौजूद रहे । अध्यक्षता आनन्द सिंह संचालन बब्बन यादव ने किया ।