Breaking News

अज्ञात पुरुष शव का देवाश्रम मे किया गया अंतिम संस्कार, अशोक सिंह बीजेपी नेता ने वहन किया खर्च

 



 बलिया।। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायं काल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में  किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण  सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना नगरा बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 889  /2025 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को दिनांक 09.12..2025 को अपराह्न 2:30 बजे अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह  की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल 4:45 बजे देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 



       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च दुबहर बलिया निवासी अशोक कुमार सिंह  द्वारा अपने माता रामराजी देवी के सम्मान में व पिता  स्मृतिशेष बब्बन सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर  देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह,मंत्री गणेश प्रसाद महाजन गुप्ता   गढ़मलपुर के ग्राम चौकीदार संतोष पासवान अखिलेश कुमार  उर्फ़ भक्कू एवं आशुतोष सिंह सेंगर विशेष तिवारी टिल्लू सिंह सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।